मस्तूरी में पत्रकार संघ हुआ और मजबूत ,प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी ने नवनियुक्त छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 5 January 2021

मस्तूरी में पत्रकार संघ हुआ और मजबूत ,प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी ने नवनियुक्त छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

 संभाग ब्यूरो चीफ राम गोपाल भार्गव बिलासपुर


मस्तूरी में पत्रकार संघ हुआ और मजबूत ,प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी ने नवनियुक्त छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ


छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रहा है 

इस क्रम मस्तूरी में नवगठित श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का मंगलवार को शपथग्रहण समारोह हुआ जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के जोन्धरा, पचपेड़ी, मल्हार, जोन्धरा, मस्तूरी के कोने कोने से पत्रकार गण शामिल हुए कार्यक्रम में  नवनियुक्त पदाधिकारियों को  शपथ दिलवाई गई जिसमें साथ ही पत्रकार संगठन को और मजबूत करने की बात पुनः दोहराई कार्यक्रम में  श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी मुख्य रूप से उपस्थित रहें साथ ही प्रदेश महासचिव विजय लाड़गे, प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर, प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी, संस्थापक संजू तिवारी, फिरोज खान, राधेश्याम कोरी की मौजूदगी में 

जिन्होंने मस्तूरी ब्लाक के नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। साथ ही मस्तूरी ब्लाक में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के नए कार्यालय कभी उद्घाटन किया

कार्यक्रम देख प्रदेश अध्यक्ष ने की तारीफ

मस्तूरी में आयोजित वृहद छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के आयोजन को देख प्रदेश अध्यक्ष बीडी निजामी काफी प्रभावित हुए और बात ही बात में उन्होंने मस्तूरी ब्लॉक के अध्यक्ष विजय सुमन की पीठ थपथपाई और बिलासपुर जिले के पहले कार्यालय के उद्घाटन की बधाई दी ।

मस्तूरी के कोने-कोने से पहुंचे पत्रकार

मस्तूरी श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के शपथ ग्रहण समारोह में आज मस्तूरी के कोने-कोने से पत्रकार पहुंचे इस दौरान कार्यक्रम में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।

इस कार्यक्रम में छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ब्लाक  मस्तूरी के अध्यक्ष विजय सुमन, उपाध्यक्ष रघुनन्दन( रघु) यादव, सचिव हरिओम श्रीवास, सहसचिव विवेक देशमुख, कोषाध्यक्ष विनोद बघेल, कार्यकरणी सदस्य राजू गणेश दत्त तिवारी, दिनेश पाटले,  विमल कांत रूपचंद राय लक्ष्मीकांत राम गोपाल भार्गव संत मारधाड़ सुभाष टण्डन जितेंद्र त्रिलोकचंद साहू मिथलेश साहू विजय दास अश्वनी कुर्रे भागवत साहू छोटे लाल साहू उपस्थित रहे

Post Top Ad