प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए एक पैली धान व एक रुपया का दान छत्तीसगढ़ के किसानों से मांगा जा रहा है - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 8 January 2021

प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए एक पैली धान व एक रुपया का दान छत्तीसगढ़ के किसानों से मांगा जा रहा है

प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए एक पैली धान व एक रुपया का दान छत्तीसगढ़ के किसानों से मांगा जा रहा है

एक रुपया एक पैली धान देकर बढ़ाएं किसानों का सम्मान की।मुहिम को लेकर विधानसभा बिलाईगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में लगातार एनएसयूआई जिला महासचिव दीपक टण्डन एवं एनएसयूआई के साथियों द्वारा सिंघु घाटी में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए  एक पैली धान व एक रुपया का दान छत्तीसगढ़ के किसानों से मांगा जा रहा है

यह मुहिम छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार व जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल के निर्देशनुशार जिला महासचिव दीपक टण्डन के नेतृत्व में विधानसभा बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ धान खरीदी केंद्र, पचरी,पवनी,नगरदा,भटगांव,रिकोकला,सोनाखान,सरसिवां,टुंड्रा,टूण्डरी, में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा किसानों से समर्थन मांगा जा रहा है जिसकी क्षेत्र के किसानों ने समर्थम किया है।।

दीपक टण्डन ने केंद्र सरकार के नीतियों को गलत बताते हुए कहा की भाजपा कभी किसानो के हित में कार्य नही कर सकती यह सिर्फ अम्बानी अडानी जैसे उद्योगपतियों को सहयोग करने वाली सरकार है कोरोना काल मे मजदूरों को परेसान किया और अब किसानों को परेसान कर रही है।।

साथ मे किसान नेता मारुति साहू,किसान नेता कोमल साहू, त्रिलोकी साहू एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष राजेश पटेल,युवा कांग्रेस ब्लाक सचिव खगेश पटेल, एनएसयूआई ब्लाक महासचिव केशव साहू, घनश्याम पंकज ,डोगेश्वर बैरागी, ईश्वर पटेल,

कमल, अमित निषाद, दादू लाल त्रिलोकी साहू, पवन पटेल, नरेंद्र पटेल, रामकृष्ण पटेल, दूज राम पटेल हिमाचल साहू, श्रवण पटेल,धरमु निषाद राज एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

 

Post Top Ad