निर्वाचक नामावली आम नागरिकों के अवलोकन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 15 January 2021

निर्वाचक नामावली आम नागरिकों के अवलोकन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध


 *फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन*




निर्वाचक नामावली आम नागरिकों के अवलोकन हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में उपलब्ध

रायपुर, 15 जनवरी 2021/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक जनवरी 2021 के संदर्भ में प्रदेश अंतर्गत समस्त 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों एवं सेवा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आज दिनांक 15/01/2021 (शुक्रवार) को कर दिया गया है।

प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब  कंगाले ने बताया कि निर्वाचक नामावली आम नागरिकों के अवलोकन हेतु संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों

के कार्यालय में उपलब्ध है।

Post Top Ad