देवभोग क्षेत्र मुंगझर में कोरोनाकाल पर युवाओं को मोटिवेशन की कमी न हो इसलिए ऑनलाइन प्लैट्फ़ॉर्म के ज़रिए डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।
📡 ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
विकासखंड मुख्यालय देवभोग
इसमें शिक्षकों ने 100 से अधिक विधार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारधारा से रूबरू करवाया। भागवत गीता समेत कई तरह की अन्य कार्यक्रम मनाए गए।
12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती होती है। इस दिन देशवासी युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। कोरोना के चलते महीनों से स्कूल बंद हैं। ऐसी परिस्थिति में विद्यार्थियों में प्रेरणा देने मूंगझर स्तिथि डीएवी स्कूल में ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सामाजिक, रचनात्मक, शिक्षा, डांस में विधार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही भागवत गीता श्लोक का भावार्थ समेत व्याख्यान भी किया गया। इसके अलावा कुछ छात्रों ने महान व्यक्तियों के पोशाक पहनकर उनके भाषण की सारगर्भित प्रस्तुति भी दी। स्कूल प्रचार्या सुनीता सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद जी का जीवनदर्शन आज भी समसामयिक और प्रासंगिक है। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को रास्ता दिखाया है। कार्यक्रम संचालक पीआर जायसवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सपने कभी छोटे नहीं देखने चाहिए। कभी भी हिम्मत नहीं हारने न हारने की सिख हमें स्वामी विवेकानंद जी मिलती है। छात्रों को उनकी विचारधारा का अनुसरण करना चाहिए। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में छात्रों समेत डीएवी स्कूल के समस्त शिक्षक प्रमुख रूप से जुड़े थे।
