जिला सहकारी व राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारियों के सेवानियम में सहकारिता विभाग से प्रतिनियुक्ति का विरोध - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 29 January 2021

जिला सहकारी व राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारियों के सेवानियम में सहकारिता विभाग से प्रतिनियुक्ति का विरोध


 जिला सहकारी व राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारियों के सेवानियम में सहकारिता विभाग से प्रतिनियुक्ति का विरोध

रायपुर, 29 जनवरी 2021। जिला सहकारी बैंक एवं छ.ग. राज्य सहकारी बैंको में लागू वर्तमान सेवानियम नाबार्ड के दिशानिर्देशानुसार अमलोर पवनाथन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नए सेवानियम बनाने की कमेटी का गठन किया गया। सहकारी बैंक/अपेक्स बैंक के कर्मचारी सेवानियम बनाए जाने हेतु गठित कमेटी द्वारा शासन के सहकारिता विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सहकारी बैंक व अपेक्स बैंक में विभिन्न पदो पर भेजे जाने का प्रावधान किया जा रहा है जो अवैधानिक के साथ पूर्णतः अमलोर पवनाथन कमेटी की सिफारिष के विपरित है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बैंकिग सेक्टर में किसी प्रकार की प्रतिनियुक्ति अन्य सेक्टर से नहीं किया जाना चाहिये। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी दिषा निर्देष के अनुसार भी फिट एंड प्रापर क्राईटेरियाष् के अनुसार ही बैंक के प्रमुख पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति बैंकिग सेक्टर के अनुभवी अधिकारियों से प्रतिपूर्ति किये जाने का प्रावधान किया गया है। किंतु सेवानियम हेतु गठित कमेटी द्वारा सहकारिता विभाग के अधिकारियों को बैंक में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया जो आर.बी.आई एवं नाबार्ड के दिषा निर्देषो का खुला उल्लंघन है।

जिला सहकारी बैंक एवं अपेक्स बैंक के सेवानियम में किसी प्रकार प्रतिनियुक्ति का प्रावधान किये जाने के प्रावधान का कड़ा विरोध किया जा रहे। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में सहकारी बैंको को प्रतिस्थापित रखने के लिए व्यवसायिक बैंकिंग क्षेत्र के दक्ष अनुभवी अधिकारियों की नितांत आवष्यकता है। अतः इन परिस्थितियों में बनाये जा रहे सेवानियम में बैंक के अन्य पदो पर सहकारिता विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के अतिरिक्त अवसर बनाने से हमारी संस्था के अहित के साथ-साथ बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों का हित भी अवरुद्ध होगा।

अतएव इस प्रकार का प्रतिनियुक्ति का प्रयोग किया जाना पूर्णतः अनुचित के साथ सहकारी आंदोलन हेतु एक गंभीर खतरा भी है।वर्तमान में सहकारी बैंक/अपेक्स बैंक हेतु बनाये जा रहे कर्मचारी सेवा नियम में सहकारिता विभाग के अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के प्रावधान को विलोपित किया जाए साथ ही सहकारी बैंक के कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को उक्त कर्मचारी सेवानियम संसोधन कमेटी में स्थान दिया जाए। कर्मचारी यूनियनों मे छत्तीसगढ़ को-आपेरेटिव्ह एम्प्लाईस फेडरेषन अध्यक्ष चन्द्रप्रकाष व्यास, अपेक्स बैंक आफिसर्स एण्ड एम्प्लाईस यूनियन के अध्यक्ष अजय भगत,जिला सहकारी बैंक रायपुर अध्यक्ष मोहन लाल साहू, प्रकाष षुक्ला यूनियन अध्यक्ष राजनादंगांव, आर0के0सूर्यवंषी यूनियन अध्यक्ष जगदलपुर, आर0के0खरे यूनियन अध्यक्ष अंबिकापुर, सूर्यकांत जायसवाल यूनियन अध्यक्ष बिलासपुर एवं राजेष षर्मा जनरल सेके्रटरी ने विरोध दर्ज किया है।

Post Top Ad