कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने घोषित किया स्थानीय अवकाश - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 13 January 2021

कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने घोषित किया स्थानीय अवकाश


 कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने घोषित किया स्थानीय अवकाश

कलेन्डर वर्ष 2021 में धमतरी जिले के लिए

धमतरी 13 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने कलेन्डर वर्ष 2021 में धमतरी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 10 सितंबर 2021 शुक्रवार को गणेश चतुर्थी, 13 अक्टूबर बुधवार को दशहरा (महाअष्टमी) और पांच नवम्बर 2021 शुक्रवार को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) शामिल है। उन्होंने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 अनुक्रमांक-चार के नियम-8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। ज्ञात हो कि यह अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Post Top Ad