प्रदेश में आज सर्वाधिक कोरोना वैक्सीनेशन हुआ 63 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज वैैक्सीन लगवाई - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 20 January 2021

प्रदेश में आज सर्वाधिक कोरोना वैक्सीनेशन हुआ 63 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज वैैक्सीन लगवाई


 प्रदेश में आज सर्वाधिक कोरोना वैक्सीनेशन हुआ

            63 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने आज वैैक्सीन लगवाई


रायपुर 20 जनवरी 2021/ छत्तीसगढ़ में अब तक का सर्वाधिक कोरोना  वैक्सीनेशन आज हुआ। आज के लिए पहले से  8558 शेडयूल्ड स्वास्थ्य कर्मियों में से  5383   हेल्थ केयर वर्कर अर्थात लगभग 63 प्रतिशत ने 94 सेशन साइट पहुंच कर वैक्सीन लगवाई । पहले चरण में  2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को  टीका लगाया जाना है।

    स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदा बाजार जिले में आज निर्धाििरत कर्मियों में से सर्वाधिक 97.65 प्रतिशत कर्मियों ने टीका लगवाया । इसके अलावा रायपुर जिले में 369 ,दुर्ग जिले में 457,राजनांदगांव मंे 287,बिलासपुर म 411ें,सुकमा मे 127,ं  रायगढ़ मे 341 ,बालोद म 268 ें,सरगुजा मे 246 ं,जांजगीर चांपा में 129 बलौदा बाजार में 166, जशपुर म 168,ें  कोरबा में 125 ,कबीरधाम मे 193 ं,महासमुंद में 149 , बेमेतरा मे 219,  धमतरी में  144 ,कोरिया में 196,कोंडागांव में 161 , कांकेर में 130 ,गोरेला पेंडा मरवाही में 138 ,मुंगेली में 104 ,नारायणपुर में  15, गरियाबंद में 165 ,बस्तर मे 232 ,दंतेवाडा  126 ,सूरजपुर में 241,बलरामपुर में 76 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। दुर्ग में दो और रायपुर में एक ए ई एफ आई दर्ज किया गया।

        उल्लेखनीय है कि वैक्सीन की पहली खुराक के 28 दिनों के अंदर दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर  इम्यूनिटी विकसित होती है। वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।

Post Top Ad