विधानसभा एवं बिलासपुर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आन वाले वार्ड नं 42 शाहिद चंद्रशेखरआजाद नगर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 10 January 2021

विधानसभा एवं बिलासपुर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आन वाले वार्ड नं 42 शाहिद चंद्रशेखरआजाद नगर


 राम गोपाल भार्गव बिलासपुर


बैठकमस्तुरी विधानसभा एवं बिलासपुर निगम क्षेत्र  के अंतर्गत आन वाले वार्ड नं 42 शाहिद चंद्रशेखरआजाद नगर देवरीखुर्द, संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के निवास स्थान पर आज़ाद युवा संगठन की बैठक रखी गई। बैठक में वार्डवासियों द्वारा बतलाया गया कि जब से देवरीखुर्द पंचायत से हटकर नगर निगम से जुड़ा है तब से वार्ड का विकास पूरी तरह से रुक सा गया हैं। वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। वार्ड की गलियों में  न नालियों की सफाई हो रही हैं न कचरा उठाया जा रहा है, न वार्ड की गलियों में बिजली पोल में स्ट्रीट लाईट है,नहर के दोनों किनारों में बसे हजारों लोगों को पानी के लिये भटकना पड़ रहा है। नहर किनारे  हजारों गरीब लोगों की संख्या है, लोगों की इतनी संख्या होने के बाद भी एक भी सुलभ काम्प्लेक्स नही होने के कारण  शौच के लिए आज भी खुले में जाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा हैं। इसी प्रकार सड़क के नाम पर हर गलियों में मात्र गड्ढ़े ही मिलते हैं। पुराना पावर हाउस के नीचे उतरते ही जर्जर सड़क का सामना करना पड़ता हैं। सड़कमार्ग को देखकर ऑटो-रिक्शा चालक भी वार्ड42 में जाने से कतराते हैं या फिर किराये की रकम डबल-टिबल मांगते है। उक्त अनेकों समस्याओं से वार्ड नं 42 जूझ रहा हैं।संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी ने कहा कि इन तमाम समस्याओं को लेकर जलद ही आज़ाद युवा संगठन द्वारा नगर निगम का घेराव,धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम जैसा उग्र आंदोलन कर वार्ड के विकास के लीये शासन-प्रशासन को बाध्य करेगा। बैठक में मुख्य रूप से संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर (जिला उपाध्यक्ष) सरिता श्रीवास, मिना गोड़,अंजोरा मशी,पिंकी सेडन,रानी नायक,रूखमणी मानिकपुरी,उर्मिला गोड़,राजेश सोनी,राजेश इलेक्ट्रिकल,संतोषी यादव,राम बाई यादव,राधिका यादव एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Post Top Ad