प्रदेश में 18 जनवरी तक 78.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 18 January 2021

प्रदेश में 18 जनवरी तक 78.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

 

प्रदेश में 18 जनवरी तक 78.50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी


*राज्य के 18.62 लाख किसानों ने बेचा धान*


रायपुर, 18 जनवरी 2021/ खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 18 जनवरी 2021 तक 78 लाख 50 हजार 249 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 18 लाख 62 हजार 507 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 27 लाख 34 हजार 188 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 23 लाख 81 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। 


खरीफ वर्ष 2020-21 में 18 जनवरी 2021 तक राज्य के बस्तर जिले में एक लाख 8 हजार 294 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 52 हजार 546 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 12 हजार 127 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2 लाख 44 हजार 662 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में एक लाख 15 हजार 917 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 15 हजार 890 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 30 हजार 802 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4 लाख 7 हजार 769 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 59 हजार 974 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 7 लाख 36 हजार 121 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में एक लाख 4 हजार 590 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3 लाख 24 हजार 841 मीट्रिक टन खरीदी की गई है।

इसी तरह रायगढ़ जिले में 4 लाख 62 हजार 645 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 4 लाख 68 हजार 84 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 5 लाख 42 हजार 655 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3 लाख 57 हजार 693 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3 लाख 69 हजार 531 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 6 लाख 52 हजार 965 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 5 लाख 49 हजार 764 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 3 लाख 80 हजार 736 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2 लाख 75 हजार 40 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 5 लाख 68 हजार 85 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 4 लाख 35 हजार 689 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में एक लाख 22 हजार 128 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 90 हजार 859 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 95 हजार 882 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में एक लाख 22 हजार 128 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में एक लाख 42 हजार 608 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

Post Top Ad