मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 12 January 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर


 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर

 

    रायपुर, 12 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से महाराष्ट्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहंुचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे शिरडी के साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर 6 बजे नागपुर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल आएंगे। श्री बघेल रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे।

Post Top Ad