मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 11 January 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे


 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

नगर निगम रिसाली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण: खुर्सीपार में अमृत मिशन फेस-1 का शुभारंभ होगा 

युवा दिवस पर भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर- 5 गार्डन का लोकार्पण और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण 

रिसाली, जामुल और भिलाई में करेंगे राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टों का वितरण 

सरदार भगत सिंह की विशालतम गन मेटल प्रतिमा का मुख्यमंत्री 12 जनवरी को करेंगे अनावरण

रायपुर, 11 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भिलाई के शहीद पार्क में सरदार भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है, साथ ही छत्तीसगढ़ बनने के बाद से देश भर में शहीद 1270 जवानों के नाम भी श्रद्धांजलि स्वरूप अंकित यहां किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को मूर्ति के अनावरण के साथ पार्क का लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी युवा दिवस पर भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर- 5 गार्डन का लोकार्पण और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे


मुख्यमंत्री श्री बघेल  पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे पूर्वान्ह 11.55 बजे रिसाली जिला दुर्ग पहुचंेगे और रिसाली नगर निगम नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री रिसाली से प्रस्थान कर 1.20 बजे दुर्ग जिले के जामुल पहुंचेंगे। जहां वे 1.30 बजे नल जल योजना का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। इसके बाद श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे जामुल से प्रस्थान कर 3.20 बजे आईटीआई खुर्सीपार पहुंचेंगे और अमृत मिशन फेस-1 कार्य का शुभारंभ एवं आम सभा को संबोधित करेंगे। 

मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे भिलाई सेक्टर-1 में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति अनावरण और गार्डन का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद श्री बघेल शाम 5 बजे भिलाई सिविक सेंटर में राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण एवं विभिन्न विकास कार्याें का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल 5.40 बजे भिलाई सेक्टर-5 में शहीद गार्डन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 6.30 बजे दुर्ग पहुंचकर प्रथम बटालियन के नव निर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 7 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। 

मुख्यमंत्री करेंगे सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, देखेंगे लेजर शो- लोकार्पण कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता प्रतिमा का अनावरण होगी। मुख्यमंत्री प्रतिमा अनावरण करेंगे और धीरे-धीरे खास टेक्नीक से प्रतिमा लोगों के सामने अनावृत्त होगी। इस मौके पर लेजर शो भी दिखाया जाएगा जो सरदार भगत सिंह के जीवन के विशेष क्षणों से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरदार भगत सिंह की गन मेटल की यह प्रतिमा 25 फीट की है जो उनकी देश की सबसे ऊँची गनमेटल प्रतिमा है। यहाँ पर सौ फीट तिरंगा भी लहरायेगा। म्यूजिकल फाउंटेन के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।

रिसाली में निगम कार्यालय का करेंगे शुभारंभ- रिसाली में मुख्यमंत्री नगर निगम कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अमृत मिशन सहित अनेक कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम भी होगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया जाएगा। गौतम नगर में अमृत मिशन के एक फेस का लोकार्पण- गौतम नगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहाँ अमृत मिशन के एक फेस का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके माध्यम से भिलाई की बड़ी आबादी को जल प्रदाय सुविधा मिल सकेगी।

सेक्टर वन गार्डन का लोकार्पण एवं प्रदर्शनी का अवलोकन- मुख्यमंत्री भिलाई में सेक्टर वन गार्डन का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वे यहाँ लगाये गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। जामुल में फिल्टर प्लांट का लोकार्पण- जामुल में 45 लाख लीटर की कैपेसिटी का फिल्टर प्लांट तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे।

Post Top Ad