सफाई कर्मचारी दांडी यात्रा को मजबूर, 1 सूत्रीय मांग को लेकर 4 दिन की कठिन पैदल यात्रा के बाद पहुंचे राजधानी | - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 22 January 2021

सफाई कर्मचारी दांडी यात्रा को मजबूर, 1 सूत्रीय मांग को लेकर 4 दिन की कठिन पैदल यात्रा के बाद पहुंचे राजधानी |


 सफाई कर्मचारी दांडी यात्रा को मजबूर, 1 सूत्रीय मांग को लेकर 4 दिन की कठिन पैदल यात्रा के बाद पहुंचे राजधानी | 

बिलासपुर- अंबिकापुर से दांडी यात्रा { पैदल चलकर } कर 4 दिन बाद राजधानी रायपुर पहुंचा अंशकालीन सफाई कल्याण संघ ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। अपनी 1 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 दिन की कठिन पैदल यात्रा करने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचा सफाई कर्मचारियों का समूह मांग पूरी होने तक धरना स्थल पर ही बैठे रहने और शासन-प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही है।

अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ 1 सूत्रीय मांग को लेकर अंबिकापुर से 4 दिन की पैदल यात्रा कर रायपुर पहुंचे। आरोप है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस की सरकार बनने पर अंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ को पूर्ण कालीन बनाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन 2 साल हो जाने के बाद भी अभी तक यह मांग पूरी नहीं की गई, इस वजह से वे सरगुजा से पैदल चलकर रायपुर पहुंचे हैं।

अंशकालीन सफाई कर्मियों को मिल रहा मात्र 2 हजार

छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि प्रदेश के 29 जिलों में साल 2007 से काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में हम 42 हजार 7 सौ 97 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। स्कूल सफाई कर्मचारी स्कूल प्रांगण की सफाई, कक्षाओं की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, पालक रजिस्टर में हस्ताक्षर कराना, मध्याह्न भोजन, चावल की व्यवस्था करना इन सारे कार्यों को करते आ रहे हैं। इसके एवज में इनको मात्र 2 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाता ह।

Post Top Ad