राज्यपाल
सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में भिलाई के दिव्यांग पुशअप्स खिलाड़ी
श्री अमित सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि आपने अपनी इच्छा
शक्ति और मेहनत के बल पर कई उपलब्धि हासिल की है, इसके लिए बधाई देती हूं।
आपका कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। राज्यपाल ने शाल एवं स्मृति
चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। श्री अमित सिंह ने बताया कि उन्होंने
राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं और आगे अंतर्राष्ट्रीय
स्तर पर पदक हासिल करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।