बीरगांव नगर निगम
छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष पंजीकृत श्रमिकों की समस्याओं से हुए अवगत
रायपुर 10 दिसम्बर 2020/छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद ने गत् दिवस बीरगांव नगर निगम का दौरा कर मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के परिवारजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याए जानी।
वे बीरगांव नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 में श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रमिक हितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिक परिवारों को उद्योगों द्वारा दिए जाने वाले न्यूनतम वेतन की जानकारी दी और संस्थानों द्वारा श्रमिकों के पंजीयन की अनिवार्यता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि श्रमिकों का पंजीयन नहीं कराने, ओवर टाईम का पैसा नहीं मिलने, न्यूनतम वेतन न मिलने एवं अन्य किसी भी शिकायत के लिए हैल्पलाईन नम्बर 91098-49992 व ई-मेल cg.lwb2014@gmail-com जारी किया गया। उन्होंने मंडल द्वारा संचालित श्रम कल्याण केन्द्र उरला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से भेंट भी की। इस दौरान कल्याण आयुक्त दिव्यांश सिन्हा ने मंडल की कार्यप्रणाली व श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य मंडलों की जानकारी दी।
