आम रोड पर बस में गुंडागर्दी करने वाले आरोपी मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 10 December 2020

आम रोड पर बस में गुंडागर्दी करने वाले आरोपी मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में

आम रोड पर बस में गुंडागर्दी करने वाले आरोपी मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में 
राम गोपाल भार्गव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ
 
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत बस में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी मस्तूरी पुलिस की गिरफ्त में मामला इस प्रकार है कि दिनांक 9/12/ 2020 को बिलासपुर से जसपुर जाने वाली राजहंस बस क्रमांक सीजी 14 जी 1432 बिलासपुर पुराना बस स्टैंड पहुंचा था कि एक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ आया और बस में ड्राइवर साइड से चढ़ने लगा जिसे ड्राइवर ने मना किया जिस पर अश्लील गाली गलौज करने लगा जिसे बस स्टाफ द्वारा शांत कराया गया रात्रि करीब 10:00 बजे उक्त बस मस्तूरी बस स्टैंड आया तब अभिनव मिंज अपने दोस्त शैलेश टोप्पो व शाश्वत बैग के साथ मस्तूरी बस स्टैंड पर ड्राइवर को अश्लील गाली गलौज कर बस में तोड़फोड़ करने लगे चालक ने मस्तूरी पुलिस को सूचना दिया जिस पर मस्तूरी पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल मौके पर रवाना हुआ पुलिस को आते देख बदमाश घटनास्थल से भाग निकले जिन्हें रात में ही देवरीखुर्द तोरवा से गिरफ्तार किया गया अपराधी तत्वों का मनोबल ना बढ़े इसलिए मस्तूरी पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही कर घटना घटित करने के चंद घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया

Post Top Ad