मनखे-मनखे एक बरोबर का संदेश लेकर पताइडीह गोबरी से निकाली गई भव्य सतनाम शोभा जागरूकता रैली - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 21 December 2020

मनखे-मनखे एक बरोबर का संदेश लेकर पताइडीह गोबरी से निकाली गई भव्य सतनाम शोभा जागरूकता रैली


 

पत्रकार राम गोपाल भार्गव बिलासपुर

मनखे-मनखे एक बरोबर का संदेश लेकर पताइडीह गोबरी से निकाली गई भव्य सतनाम शोभा जागरूकता रैली

        महान संत शिरोमणि बाबा गुरूघासीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में मस्तूरी के हर क्षेत्र से सतनामी समाज के अनुयायियों में  भव्य सतनाम शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सर्व समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए रैली का मुख्य उद्देश्य मनखे मनखे एक बरोबर का संदेश देना है रैली दो जगहों से निकाली गई एक रैली मस्तूरी से और दूसरी रैली पताइडीह से निकली गई जो मनवा रहटाटोर होते हुए गोबरी पहुंची जहां सभी समाज के लोगो ने रैली का भव्य स्वागत किया गया गोबरी में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों श्री मति चांदनी भारद्वाज(जि.पं.स.),श्री मति किरण संतोष यादव(जि.पं.स.),पूर्व विधान सभा बशपा प्रत्याशी श्री जयेंद्र पाटले,थाना प्रभारी श्री सुनील तिर्की, एवम भारी संख्या में सर्व समाज के लोगो ने रैली का भव्य स्वागत करने के पश्चात जय सतनाम के नारो से हर्षोउल्लास के साथ जयतस्तम्भ में झंडा चढ़ाया गया। जयंती की इस शुभावसर में गोबरी के दो सी.सी.रोड का श्री मति किरण संतोष यादव एंव समस्त बड़े बुजुर्गों के उपस्तिथि में भूमि पूजन किया गया तथपश्चात रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया गया जो भटचौरा होते हुए कुटेला धाम पहुंची जहां मस्तूरी से आ रहे विशाल सतनाम शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस सतनाम शोभा रैली में एकजुटता का प्रतीक के साथ साथ महान संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश मनखे मनखे एक बरोबर देखने को मिला रैली को सकुशल ऐतिहासिक बनाने के लिए नेतृत्वकर्ता इंजी.दीपक बंजारे एवम संजय जांगड़े ने सभी जनप्रतिनिधियों कर्मचारी अधिकारी एवम समस्त मानव समाज का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट रहने की अपील किया गया

Post Top Ad