नगरपंचायत मगरलोड में शासकीय तंत्र का खुलेआम दुरूपयोग----भाजपा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 7 December 2020

नगरपंचायत मगरलोड में शासकीय तंत्र का खुलेआम दुरूपयोग----भाजपा


 



नगरपंचायत मगरलोड में शासकीय तंत्र का खुलेआम दुरूपयोग----भाजपा         

धमतरी मगरलोड भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भीखम सेन,पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू,महामंत्री यवन साहू पूर्व महामंत्री भवानी यादव ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विभिन्न राजनैतिक पार्टीयों द्वारा किसान बिल के विरोध में कल भारत बंद का आह्वान किया गया है ,जिसका नगरपंचायत मगरलोड के कर्मचारीयों द्वारा नगर मे लाउडस्पीकर के माध्यम से बंद बंद की अपील किया गया जिसका भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड घोर विरोध करती है और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रशासन तंत्र सरकार के इशारे पर बंद को सफल बनाने के लिए हद पार कर रही है।भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को नगरपंचायत सीएमओ के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग पत्र प्रेषित किया जायेगा ।*

Post Top Ad