दो शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार जिसमें नाबालिग भी शामिल चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 10 December 2020

दो शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार जिसमें नाबालिग भी शामिल चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


 


 संभाग ब्यूरो चीफ राम गोपाल भार्गव बिलासपुर

दो शातिर चोर पुलिस ने किया गिरफ्तार जिसमें नाबालिग भी शामिल
 चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना अंतर्गत मामले में विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारियों को पेंडिंग अपराधियों हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था जिस के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक सुनील डेविड के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु दिनांक 8 /12 /2020 थाना पचपेड़ी पुलिस देहात रवाना हुए मुखबिर के जरिए सूचना मिला की लिंकू मधुकर पिता कपिल मधुकर उम्र 19 वर्ष साकिन जलसों थाना पचपेड़ी चोरी का सामान रखकर ग्राहक तलाश कर रहे थे सूचना पर थाना पचपेड़ी द्वारा लिंकू को मधुकर के निवास स्थान में दबिश दिया गया जिसके पास से चोरी किए गए लैमिनेशन मशीन , मोटरसाइकिल बरामद हुआ जिससे पूछताछ हेतु थाना लाया गया जो अपने मेमोरेंडम ने बताया कि अपने नाबालिक साथी निवासी जलसों के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 एजे 00 55 सुपर स्प्लेंडर में बैठकर रात करीब 11:30 बजे एसबीआई बैंक के पास चॉइस सेंटर के दरवाजे का कुंडी तोड़कर अंदर घुस एक प्रिंटरमशीन ,एक कीबोर्ड ,एक लैमिनेशन मशीन तथा दराज में रखे 3000 नगदी चोरी कर ले गए थे करीबन आठ नौ माह पूर्व रिंकू मधुकर अपने नाबालिक दोस्त के साथ बिनोरी बस्ती के तालाब के पास पोल्ट्री फॉर्म में ताला तोड़कर अंदर रखें एक खाली इंडियन गैस सिलेंडर गैस चूल्हा तीन सिलिंग फैन चोरी किए थे करीबन 7-8माह पूर्व ग्राम बूढ़ी खार मोड़ के पास किराना दुकान का ताला तोड़कर मॉनिटर ,सीपीयू चोरी किया था नाबालिक बालक निवासी जलसो के पास से कीबोर्ड प्रिंटर बरामद किया गया चोरी किए गए प्रिंटर मशीन कीबोर्ड माउस को ग्राम जलसो निवासी मायाराम कमलाकर के यहां 4000 में बेचना बताया गैस सिलेंडर पंखा चूल्हा प्रिंटर मॉनिटर कीबोर्ड माउस सीपीयू को ग्राम बेल्हा  पिंटू सिरसाम पिता  जीतू सिरसाम के पास 8000 में बेचना बताया उक्त सामान को बरामद कर चोरी करने वाले रिंकू मधुकर हुआ नाबालिक बालक निवासी जलसा चोरी का सामान खरीदने वालों मायाराम कमलाकर पिंटू सिरसा के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर रिमांड भेजा गया

Post Top Ad