उसका नतीजा है आज बिलासपुर नेहरू नगर में फिर एक और गुरुद्वारा एवं जयस्तंभ को सरकार के अधिकारियों के द्वारा बेरहमी से तोडा गया है। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 26 December 2020

उसका नतीजा है आज बिलासपुर नेहरू नगर में फिर एक और गुरुद्वारा एवं जयस्तंभ को सरकार के अधिकारियों के द्वारा बेरहमी से तोडा गया है।


 धरमपुरा कवर्धा  में सतनामी समाज के स्वाभीमान को कुचला गया गुरु घासीदास जी के गुरू द्वारा को तोड कर  समाज के मां बहनों के उपर बच्चे बुढों के उपर कांग्रेस सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया गया।धर्म के नाम पर समाज के ठेकेदारों ने कांग्रेस सरकार से स्वार्थ सिद्धी कर के धरमपुरा के आंदोलन को भी समाप्त कर दिए।

       उसका नतीजा है आज बिलासपुर नेहरू नगर में फिर एक और गुरुद्वारा एवं जयस्तंभ को सरकार के अधिकारियों के द्वारा बेरहमी से तोडा गया है।

हमारी आस्था एवं स्वाभीमान को कुचला गया है।

       समाज को कोई जुता मारते रहे हम माला पहनाते रहे।यह हमारी आस्था और स्वभी मान के खिलाफ है।

     इस लिए कल पामगढ़ में सतनामी सुर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित गुरू घासीदास जी जयंती में मां मुख्य मंत्री जी के साथ मंच साझा नहीं कर सकता। मैं कल के कार्यक्रम का बहिष्कार करता हूं।

   ‌ मां मुख्य मंत्री जी से मांग करता हूं जिस गुरू घासीदास जी के जयंती में आरहे है ‌। उनके अनुयायियों के आस्था एवं स्वाभी मान की रक्षा करे। समाज को न्याय दिलाए।

दाऊराम रत्नाकर

पुर्व विधायक पामगढ़

Post Top Ad