जिला पंचायत सिईओ ने मस्तूरी क्षेत्र के गौठानो का किया औचक निरीक्षण। - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 4 December 2020

जिला पंचायत सिईओ ने मस्तूरी क्षेत्र के गौठानो का किया औचक निरीक्षण।


 राम गोपाल भार्गव बिलासपुर


जिला पंचायत सिईओ ने मस्तूरी क्षेत्र के गौठानो का किया औचक निरीक्षण।


बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, मस्तूरी एसडीएम एवं मस्तूरी जनपद सीईओ ने आज मस्तूरी क्षेत्र के गौठानो का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के 2 मॉडल गोठान वेद परसदा एवं ग्राम पंचायत जूहली में बने गौठान कि उचित व्यवस्था को लेकर गोठान समिति सहित उसके विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश और कार्य में तेजी  लाने की बात कही। वही वेद परसदा के गोठानो में अव्यवस्था को देख जिला पंचायत सीईओ ने गोठान के जवाबदार अधिकारियों की खूब क्लास ली साथ ही ग्राम पंचायत जूहली के गौठान को और सुविधा युक्त बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उक्त निरीक्षण कार्य में जिला सीओ, जिला पंचायत अध्यक्ष, मस्तूरी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जनपद प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, जिला पंचायत सभापति  राजेश्वर भार्गव, जनपद सभापति दामोदर कांत, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Post Top Ad