खरीदी केंद्रों में बोरियों की पर्याप्त व्यवस्था करे सरकार - अवस्था - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 11 December 2020

खरीदी केंद्रों में बोरियों की पर्याप्त व्यवस्था करे सरकार - अवस्था



खरीदी केंद्रों में बोरियों की पर्याप्त व्यवस्था करे सरकार - अवस्था

महासमुंद।महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र तुमगांव में किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान खराब बोरी की समस्या, केंद्रों में बोरियां न होने की समस्या से किसानों ने तुषार को अवगत कराया। साहू ने उपस्थित अधिकारियों को समस्या के त्वरित निराकरण करने की अपील की। निर्देश दिये ।

किसानों ने अशवंत तुषार साहू को बताया कि कमोबेश सभी केंद्रों में बोरियों की कमी है। ऐसे में टोकन की तारीख पर किसान किराये का मालवाहक प्रबंध कर धान बेचने केंद्र पहुँचतें हैं और बोरी न होने से उन्हें धान लेकर लौटना पड़ता है। इससे मालवाहक का भाड़ा बेकार जाता है और किसानों को आर्थिक हानि होती है।

तुषार ने कहा कि धान खरीदी किसी भी तरह से प्रभावित हो इसके लिए अधिकारी खरीदी केंद्रों में बोरियों का कृत्रिम संकट पैदा कर रहे हैं। बोरियों की कमी स खरीदी पिछड़ रही है। ऐसे में किसान अपनी बारी आने का दोबारा इंतजार नहीं करता और धान इधर-उधर बेचने मजबूर हो जाता है।

तुषार ने कहा कि एक तो धान की खरीदी एक माह देर स शुरू की गई है, अब यदि बोरियों की कमी बताकर खरीदी प्रभावित हुई तो इस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार खरीदी केंद्रों में बोरियों की पर्याप्त व्यवस्था करे, अन्यथा इस षड्यंत्र पर किसान शांत नहीं बैठेंगे

Post Top Ad