मस्तूरी पहुंचे सुपरस्टार अनुज शर्मा रंगमंच का उद्घाटन करने - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 11 November 2020

मस्तूरी पहुंचे सुपरस्टार अनुज शर्मा रंगमंच का उद्घाटन करने


मस्तूरी 12 नवंबर 2020


मस्तूरी पहुंचे सुपरस्टार अनुज शर्मा रंगमंच का उद्घाटन करने



बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा की ग्राम पंचायत सोन में बने ₹3 लाख की लागत से रंगमंच का उद्घाटन कार्यक्रम समारोह में छत्तीसगढ़ के फिल्म इंडस्ट्रीज के सुपर स्टार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा शाम बुधवार को 5:00 बजे ग्राम पंचायत सोन पहुंचे थे। अनुज शर्मा ने लोकार्पण कार्यक्रम में अपने मधुर संगीत एवं कलाकारी अदा से लोगों का मन मोह लिया। पूर्व विधायक दिलीप लहरिया और अनुज शर्मा ने जुगलबंदी करते हुए गाने के साथ साथ ठुमके भी लगाए।सैकड़ों की संख्या में ग्राम पंचायत सोन में अनुज शर्मा के स्वर  एवं उनकी कलाकारी को देखने ग्रामवासी पहुंचे हुए थे। उक्त कार्यक्रम में पद्मा श्री अनुज शर्मा के साथ साथ पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण राठौर, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जनपद सभापति ओम प्रकाश पैकरा, जनपद सदस्य रामधन केवट, गोपी पटेल, लक्ष्मीकांत, सुभाष टंडन रामगोपाल भार्गव अश्वनी कुर्रे भागवत साहू, छोटे लाल साहू ग्राम पंचायत के सरपंच श्यामता अशोक केवट सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

 

Post Top Ad