मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान : प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 30 November 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान : प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की


कार्तिक पूर्णिमा की सभी को दी बधाई व शुभकामनाएं

रायपुर 30 नवम्बर 2020


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा,महापौर श्री एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Post Top Ad