कलेक्टर ने एक सप्ताह में दूसरी बार किया बाईपास का निरीक्षण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 20 November 2020

कलेक्टर ने एक सप्ताह में दूसरी बार किया बाईपास का निरीक्षण


बाईपास निर्माण का कार्य अविलम्ब शुरू करने के निर्देश

जिला मुख्यालय कांकेर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में निर्माणाधीन बाईपास के शेष निर्माण कार्यों को अविलम्ब शुरू करने के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने सड़क निर्माण के लिए अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स श्रीराम ईपीसी के जनरल मैनेजर भास्कर राव एवं अभिषेक सिहं को निर्देशित किया है। कलेक्टर द्वारा एक सप्ताह में दूसरी बार राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास का निरीक्षण किया गया है, उनके द्वारा गत 13 नवंबर को बाईपास का निरीक्षण किया गया था, आज पुनः उन्होंने एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुविभागीय अधिकारी संतोष नेताम और मेसर्स श्रीराम ईपीसी के जनरल मैनेजर एवं अथार्रिटी इंजिनीयर ब्लूम कंपनी के अधिकारियों के साथ माकड़ी के पास चिनार नदी से लेकर दूध नदी तक निरीक्षण कर बाईपास निर्माण का जायजा लिया तथा दिसम्बर माह के अंत तक जीएसबी कार्य को पूरा करने एवं दूध नदी में पुल निर्माण का कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित किया, साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए आगामी दो से तीन सप्ताह के भीतर डायर्वसन एवं अन्य कार्यों को सुधार करने के लिए निर्देशित किया है।

Post Top Ad