• मस्तूरी क्षेत्र के विद्यर्थियों को मिली शिक्षा जगत की एक और सौगात • - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 10 November 2020

• मस्तूरी क्षेत्र के विद्यर्थियों को मिली शिक्षा जगत की एक और सौगात •


 • मस्तूरी क्षेत्र के विद्यर्थियों को मिली शिक्षा जगत की एक और सौगात •

_____________________________________

मस्तूरी/बिलासपुर - क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान सान्दीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री तथा क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सी बी एस ई ) द्वारा सान्दीपनी पब्लिक स्कूल को  (कक्षा 1 से 10 तक) मान्यता प्रदान की गई है ।

ज्ञात हो कि यह विद्यालय नर्सरी से आठवीं तक विगत तीन वर्षों से संचालित है, विद्यालय प्रशासन द्वारा सेकेंडरी कक्षाओं के संचालन व मान्यता हेतु सी बी एस ई बोर्ड,दिल्ली से आवेदन किया गया था । बोर्ड द्वारा मान्यता संबंधी सभी अहर्ताओं/नियमों के पूर्ण परिपालन करने पर 1अप्रैल2021से विद्यालय संचालन की मान्यता प्रदान की गई । सी बी एस ई से प्रदत विद्यालय का मान्यता क्रमांक - ( 3330399 ) है ।

विद्यालय की इस उपलब्धि के अवसर पर सान्दीपनी एकेडमी के संचालक श्री महेंद्र चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए  शिक्षक शिक्षिकाओं एवं समस्त विदयालय परिवार को आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था की इस उपलब्धि के पीछे सभी लोगों की कर्मठता व विदयालय के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव रहा है।आगे उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का  उद्देश्य यह है कि इसी तरह टीम वर्क करते हुए इस क्षेत्र को बेहतर व आधुनिक तकनीकी शिक्षा के हब के रूप में विकसित करना है, इस दिशा में क्षेत्र के लोगों की सहयोग भावना के लिए भी आभार जताया ।

विद्यालय प्रमुख श्री जितेंद्र कुमार दाश ने भी विदयालय के सभी कर्मचारियों का आभार मानते हुए बधाई दिए। तथा भविष्य में ऐसे ही सहयोग की आशा व्यक्त किया ।

Post Top Ad