कलेक्टर धमतरी श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 11 November 2020

कलेक्टर धमतरी श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की


 


कोपेडीह में 94 लीटर कच्ची शराब बरामद

धमतरी 11 नवम्बर 2020/ कलेक्टर धमतरी श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध  कच्ची महुआ शराब की शिकायत के आधार पर ग्राम कोपेडीह थाना भखारा में आबकारी टीम धमतरी द्वारा आज छापामार कार्रवाई कर राजू पिता विष्णु बघेल के आधिपत्य से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया। छापेमारी के दौरान घनश्याम पिता जगदीश चंद्राकर से 04 लीटर परिवहन करते हुए महुआ शराब बरामद होने पर मोटर साइकिल जप्त कर उसके विरुद्ध धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। साथ ही आसपास तलाशी लेने पर छुपाकर रखे 50 लीटर महुआ शराब की बरामद पर धारा 34 (2) के तहत अज्ञात में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मौके पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री सी.एच. यदु के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नीलोफर जैन एवं आबकारी स्टाफ मौजूद रहे।

Post Top Ad