कुकरेल को तहसील का दर्जा बहुत जल्द, भाजपा का धरना प्रदर्शन
भाजपा अपने शासनकाल में कुकरेल को पूर्ण तहसील बनाने में रही असफल, जनता के साथ किया विश्वासघात- डा-लक्ष्मी ध्रुव
नगरी उप तहसील कुकरेल को पूर्ण तहसील का दर्जा देने भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में डॉ रमन सिंह के द्वारा घोषणा किया गया था किंतु 15 वर्षों तक शासन करने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधियों के अनदेखी व उदासीन रवैये के चलते परिसीमन के लिए कोई पहल नही किया गया जिसके फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के सरकार में किसी प्रकार के नई तहसील बनाने के लिए कोई पहल ही नहीं हुआ, इसका खामियाजा कुकरेल छेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड रहा है।छतीसगढ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा सत्ता सम्भालते ही राजीव ग्राम दुगली में आकर जन सभा को संबोधित करते हुए भखारा एवं कुकरेल को तहसील का दर्जा देने दिनाँक 20/08/2019 को घोषणा किया था घोषणा के तुरंत बाद क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा कलेक्टर के माध्यम से नई तहसील बनाने के सम्पूर्ण प्रकिया को सम्पादित करने निर्देशित किया गया, धमतरी कलेक्टर के द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये राज्य शासन को सूचना प्रेषित किया गया 1 अक्टूबर 2020 को सूचना प्रकाशित हुआ है जिसमे एफ 11/01/2019/सात-4 छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 क्र. 20 सन 1959 की धारा 13 की उपधारा(2) के परन्तुक में अन्तरसिस्ट उपबन्धों के अनुसरण ने उनकी सीमाओ में परिभाषित करना प्रस्तावित किया है। 60 दिनों के भीतर लिखीत में दावा आपत्ति मंगाई गई है, जिसमें राजस्व सचिव को अग्रेषित किये जा सकेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अनावश्यक हल्ला बोल कर घड़ियाली आंसू बहाना मात्र दिखावा है। कुकरेल क्षेत्र की जनता भली भांति समझ रही है कि तहसील कौन बना रहा है बिना दस्तावेज तैयार किये और बिना परिसीमन किये तहसील नही बनता उन्हें नियमों का भली भांति अध्ययन करना चाहिए तब हल्ला बोलना चाहिए।शासन द्वारा अधिसूचना जारी हो चुका है भूपेश सरकार जो घोषणा करती हैं उसे भली भांति पूरा करती हैं।कोरोना संक्रमण काल में पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। किंतु छत्तीसगढ़ के किसान,मजदूर,व्यापारी,कर्मचारी,खुशहाल जीवन यापन कर रहे है सिहावा नगरी छेत्र में मनरेगा कार्य पूरे जोर शोर से चल रहा है पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रोजगार यहाँ दिया गया है। सिहावा विधायक डा लक्ष्मी ध्रुव ने प्रेस के माध्यम से कुकरेल क्षेत्र के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए बहुत जल्द ही लोगों के इस बहु प्रतीक्षित मांग को पूर्ण कराने की बात कही
