केंद्र प्रवर्तित पढ़ना लिखना अभियान प्रौढ शिक्षा योजना एवं जैपनीस टीकाकरण के संबंध में बैठक - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Wednesday, 11 November 2020

केंद्र प्रवर्तित पढ़ना लिखना अभियान प्रौढ शिक्षा योजना एवं जैपनीस टीकाकरण के संबंध में बैठक


 केंद्र प्रवर्तित पढ़ना लिखना अभियान प्रौढ शिक्षा योजना एवं जैपनीस टीकाकरण के संबंध में बैठक


 नगरी,,,

 धमतरी केंद्र प्रवर्तित पढ़ना लिखना अभियान प्रौढ शिक्षा योजना एवं जैपनीज टीकाकरण के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक विकासखंड स्रोत समन्वयक के सभाकक्ष नगरी में संपन्न हुआ जिसमें निर्देशित किया गया कि 15 वर्ष के अधिक उम्र के ऐसे व्यक्तियों को चिन्नाकित करना जिन को पूरी तरह से पढ़ना लिखना नहीं आता है ऐसे असाक्षरों चिनंअंकित करना है 10 असाक्षर पर एक समाजसेवी शिक्षक का चयन करना है तथा इस कार्यक्रम हेतु समाजसेवी शिक्षकों को शासन की ओर से किसी प्रकार का मानदेय प्रदान करने का प्रावधान नहीं है यह पूर्ण रूप से निस्वार्थ भाव से की जाने की अपील की गई है इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर समिति गठित किया जाएगा जिसमें अध्यक्ष सरपंच सचिव संबंधित गांव के शाला के संस्था प्रमुख एवं पंचायत सदस्य चयनित किया जाएगा इसके लिए 7 संकुल से 25 ग्राम पंचायत एवं एक नगरीय निकाय से 5 वार्ड वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 5 तक का चयन किया जाएगा या कार्य  योजना आगामी 5 वर्ष का है जिसका प्रथम चरण नवंबर से अप्रैल तक चलेगा जैपनीस टीकाकरण के संबंध में नगरी  स्वास्थ्य विभाग से बीपीएम हितेद्भ  साहू के द्वारा जानकारी दी गई जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि इस बीमारी में 1 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं जिसे टीकाकरण से रोका जा सकता है टीकाकरण समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में दिनांक 23 /11/2020 से 18 /12 /2020 तक चलेगा जिसमें संस्था के  एक शिक्षक नोडल नियुक्त किया जाएगा टीकाकरण के दौरान संबंधित छात्र छात्राओं के साथ एक पालक उपस्थित रह सकते हैं टीकाकरण के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा उक्त बैठक में विधायक प्रतिनिधि कैलाश प्रजापति जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना नागेंद्र शुक्ला,   शिक्षा विद ए एल बनपेला, बी एल सारवा,  प्रोफेसर आर आर मेहरा,  आर एल देव विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, महेश्वरी ध्रुव नोडल अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक बीएम साहू सहायक नोडल अधिकारी एवं 27 सकूंल समन्वयक तथा शिक्षक गण उपस्थित थे अंत में विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरएल देव, सचिव द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई एवं जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक गण से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की गई

Post Top Ad