भारत के सक्रिय मामले कुल मामलों के 5 प्रतिशत से कम हैं - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 23 November 2020

भारत के सक्रिय मामले कुल मामलों के 5 प्रतिशत से कम हैं

रिकवरी दर लगातार 93 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है पिछले 16 दिनों से रोजाना 50,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं

भारत में सामने आए कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय सक्रिय मामला (4,43,486) 4.85 प्रतिशत है और यह कुल सक्रिय मामले का पांच प्रतिशत से कम है।

रिकवरी की दर 93 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है क्योंकि सभी मामलों का 93.68 प्रतिशत मामले अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कुल 41,024 नई रिकवरी दर्ज की गई है जिसके साथ ही रिकवरी के कुल मामले 85,62,641 हो गए हैं।

रिकवर मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में 81,19,155 है।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0016G8H.jpg

पिछले 24 घंटों में, 44,059 व्यक्ति कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। 8 नवंबर के बाद से पिछले 16 दिनों से भारत में 50,000 से कम मामले दर्ज किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि पश्चिमी गोलार्ध के कई देशों में सर्दी की शुरुआत के कारण नए मामलों की भारी वृद्धि देखी जा रही है।

नई रिकवरी में से 77.44 प्रतिशत रिकवरी दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आया है।

केरल में कोविड से 6,227 लोग रिकवर हुए हैं। जबकि दिल्ली ने 6,154 मरीजों के रिकवर होने की सूचना है। महाराष्ट्र ने पिछले 24 घंटों में 4,060 नई रिकवरी की सूचना है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002EQPH.jpg

नए मामलों में से 78.74 प्रतिशत मामला दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 6,746 मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में 5,753 नए मामले दर्ज किए गए जबकि केरल में कल 5,254 दैनिक मामले दर्ज किए गए।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CH9S.jpg

 

15 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश में प्रति मिलियन जनसंख्या (6,623) के राष्ट्रीय औसत से कम रिपोर्ट कर रहे हैं।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00452D9.jpg

 

पिछले 24 घंटों में मारे गए 511 मरीजों में से 74.95 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

दिल्ली में 121 मौत हुई हैं और यह नई मृत्यु का 23.68 प्रतिशत है। महाराष्ट्र ने 50 लोगों की मौत हुई है, जबकि पश्चिम बंगाल ने 49 नई मौतें हुई हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005732N.jpg

21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन (97) मौतों के राष्ट्रीय औसत से कम मौतें हो रही हैं।

 

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006QWZN.jpg

 

***

Post Top Ad