धमतरी : शासन द्वारा जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 20 November 2020

धमतरी : शासन द्वारा जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए

 


धमतरी : शासन द्वारा जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए

धमतरी 20 नवंबर 2020

छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत करते हुए जिले में तीन नए धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि आगामी एक दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान-खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के धमतरी, कुरुद व नगरी विकासखंड में एक- एक नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धमतरी विकासखंड के ग्राम कसावाही में, कुरूद विकासखंड के ग्राम भेंड्रा में तथा नगरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धुरावड़ में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान का विक्रय करने अधिक दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी।

Post Top Ad