वन विभाग के द्वारा जलवायु परिवर्तन की दिशा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा
पत्रकार उत्तम साहू
नगरी नाबार्ड योजना के तहत धमतरी वन मंडल को मिला जलवायु परिवर्तन योजना की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी डी एफ ओ अमिताभ बाजपेयी के कुशल मार्ग दर्शन में हो रहे कार्यों के निरीक्षण में नाबार्ड के अधिकारी हुए संतुष्ट, ज्ञात हो कि जलवायु परिवर्तन के लिये छतीसगढ राज्य में वन विभाग को नोडल विभाग की जिम्मेदारी दिया गया है इसके तहत तीन जिले धमतरी, बलोदा बाजार, और महासमुंद में कलाईमेंट चेंज का कार्य चल रहा है जिसका निरिक्षण करने नाबार्ड के दो अधिकारी के दल ने अवलोकन किया तथा आगे होने वाले कार्यों की चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिया उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना को सामान्य वन मंडल धमतरी के दुगली वन परिछेत्र के ग्राम मुनईकेरा, देवगांव, भोभला बाहरा, जबर्रा, और दिनकरपुर, को चिन्हाकित कर इन पांचों गाँव में जलवायु परिवर्तन की दिशा में कार्य हो रहा है निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने भूजल संरक्षण, कार्य एनिकेट निर्माण, तालाब गहरीकरण, चेकडेम निर्माण, सहित तिखुर रोपन, मूल्यवान प्रजाति, के पौंधो का अंगीकरन कार्य का अवलोकन किया जिसे देख कर अधिकारी ने वन विभाग के कार्यों पर संतुष्टि जताई निरिक्षण के दौरान उप वन मंडलाधिकारी हरीश पांडे परिक्षेत्र अधिकारी दुगली अनिल वर्मा डिप्टी रेंजर मधुकर, ईश्वरी लाल मरकाम, नरेंद्र नेताम, सहित स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित थे

