कल श्रद्धाजंलि सभा में स्व माधव सिंह ध्रुव को दी जाएगी श्रद्धाजंली।
सोंढुर बांध का नामकरण ध्रुव के नाम पर करने की मांग।
नगरी-आदि शक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष ,मप्र/छःग शासन पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा आदिवासी समाज के संरक्षक श्री माधव सिंह ध्रुव का आकस्मिक निधन 22 अक्टूबर को हो गया है जिसका शोक श्रद्धांजलि कार्यक्रम 31 अक्टूबर दिन शनिवार को गृह ग्राम सिरसिदा तहसील नगरी में रखा गया है। शोक श्रद्धांजलि हेतु शोकाकुल परिवार की ओर से स्वर्गीय ध्रुव के मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु शोक संदेश प्रेषित किए गए हैं। 1 अक्टूबर 1952 को जन्मे स्वर्गीय ध्रुव अविभाजित मध्यप्रदेश में 1977 में सिहावा विधान सभाक्षेत्र का विधायक निर्वाचित होकर संसदीय सचिव के रूप में सोंढुर बांध का नीव रखकर क्षेत्र के किसानों में आर्थिक रूप से समृद्धि लाने वाले विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं ।स्वर्गीय ध्रुव जी 1989 1993 एवं 1998 में लगातार विधायक चुनकर 1993 में दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में पंचायत व जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्य किए हैं सन 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद स्व अजीत जोगी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में आदिम जाति कल्याण मंत्री का दायित्व बखूबी निभाए हैं ।बेदाग छवि के स्वर्गीय ध्रुव को श्रद्धांजलि देने हेतु सिहावा क्षेत्र सहित धमतरी जिला एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से सामाजिक जन एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे ।छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता स्वर्गीय माधव सिंह ध्रुव जी के नाम से सोंढुर बांध का नामकरण किए जाने की मांग समाज द्वारा शासन प्रशासन से की जाएगी। 31 अक्टूबर शोक श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्रवासियों से उपस्थित होकर लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने उपस्थित होने की अपील सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष उमेश देव ,ध्रुवगोंड समाज के अध्यक्ष छेदप्रकाश कौशील ,गोंडवाना समाज अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम ,हलबा समाज अध्यक्ष के आर बोरघरीया भैयालाल ध्रुव, तुलारामओटी अजजा सेवक संघ अध्यक्ष डोमार सिंह ध्रुव ,सुरेश ध्रुव महासचिव नरेश छैदेया,टेश्वर ध्रुव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सर्व आदिवासी समाज ,प्रमोद कुंजाम अध्यक्ष युवा प्रभाग,महेंद्र नेतामअध्यक्ष युवा प्रभाग,अरविंद नेताम माखन ध्रुव संत नेताम,सुरेंद्र ध्रुव,अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ,मोहन कुर्रू,स्कंद ध्रुव,कृपाराम मरकाम,बंशी श्रीमालीसचिव सर्व आदिवासी समाज, हेमंत सलाम, मंगिया राम चनाप, श्रीमती शशि ध्रुव,बुधनतीं नेताम,बिंदा नेताम,विमला मरकाम, भावत ध्रुव,अमोल ध्रुव,सुरेंद्र राज ध्रुव,सीताराम नेताम,नरसिंह मरकाम ने की है।
