दशहरा पूजन में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम 33 साल से जारी है बाल मंडली का मंचन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 27 October 2020

दशहरा पूजन में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम 33 साल से जारी है बाल मंडली का मंचन


 दशहरा पूजन में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम


33 साल से जारी है बाल मंडली का मंचन


*नगरी-* संवेदनशील क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीबहार में आयोजित दशहरा पूजन समारोह में नगरी जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम उपस्थित हुई। मेचका जनपद क्षेत्र के आसपास के ठेनही, बेलरबाहरा, मेचका, अरसीकन्हार, गाताभर्री, बासीन, दोड़ पंडरीपानी, तुमडीबहार सभी ग्रामों का संयुक्त रूप से दशहरा उत्सव मनाने का रिवाज है। जनपद अध्यक्ष ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तुमड़ीबहार में 33 साल से चली आ रही परंपरागत दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया। सभी ग्राम के मुखिया दशहरा उत्सव पारंपरिक रूप से अपने देवी-देवताओं का पूजन कर शाम होते ही बाल कलाकारों द्वारा रावण वध का मंचन किया गया।

सर्वप्रथम रावणभाठा मैदान पर निर्मित अस्थाई नाट्य मंच का जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम और सरपंच सिरधन सोम एवं मुनईकेरा सरपंच महेंद्र नेताम के हाथों कलाकारों को समर्पित किया गया। तत्पश्चात बाल कलाकारों द्वारा बहुत ही रोमांचक एवं प्रतीकात्मक रूप से मंचन किया गया। अपने उद्बोधन में जनपद अध्यक्ष ने दशहरा उत्सव पर लोगों से आह्वान किया कि अपने अंदर की बुराई को त्याग कर अच्छाई, अंहकार को त्याग कर प्रेम की भावना को जागृत करें। लोगों से अपने अपील की शराब, तंबाकू, नशा पान को त्याग कर सादगी पर जीवन जीना, दशहरा उत्सव का असली संदेश है। अंत में अतिथियों ने सभी ग्रामीणों को रैनी पत्ता भेंट कर दशहरा पूजन की शुभकामनायें दी।

Post Top Ad