गुरु घासीदास जी के जीवन परिचय से छेड़ छाड़ आक्रोशित सतनामी समाज ने कलेक्टर ,एस .पी को सौपा ज्ञापन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 9 July 2020

गुरु घासीदास जी के जीवन परिचय से छेड़ छाड़ आक्रोशित सतनामी समाज ने कलेक्टर ,एस .पी को सौपा ज्ञापन



राजेश रात्रे मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
8964081105

 
गुरु घासीदास जी के जीवन परिचय से छेड़ छाड़ आक्रोशित सतनामी समाज ने कलेक्टर ,एस .पी को सौपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ रायपुर  9 /7 / 2020  प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आज पूरा प्रदेश में ज्ञापन का दौर शुरू हुआ है उल्लेखनीय है की दर्शन शास्त्र छत्तीसगढ़ पी एस सी मुख्य परीक्षा के   डेस्टिनी  पब्लिकेशन  रायपुर के संस्थापक निदेशक  डॉ मनोज अग्रवाल ने किताब के पृष्ठ क्रमांक 16 में गुरु घासीदास सतनाम पंथ के विशेषताए  में आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया जिस शब्द को सवेधानिक रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है उस शब्द का प्रयोग एक आई ए एस अकदामी के संचालक द्वारा किया जाना घोर अपराध है जान बुझ कर सतनामी समाज के भावनाओ को आघात पहुंचाया है जिसके खिलाफ शख्त कार्यवाही की मांग की गयी है 

ज्ञापन के इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मिरी रायपुर एस पी ऑफिस पहुंचे ,उनके साथ श्री शुशील जांगड़े कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यूथ ,सुनील गायकवाड़ प्रदेश महा सचिव ,भूपेंद्र घृतलहरे संभाग अध्यक्ष ,श्री बलवंत खन्ना संभाग महासचिव श्री शिव राज खुटे संभाग महासचिव रायपुर जिलाध्यक्ष विजय मांडे ,महासचिव श्री चूड़ामणि बांधे ,रायपुर शहर अध्यक्ष कुलदीप मार्कण्डेय ने एवं पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौपा गया उचित कार्यवाही नहीं होने के दशा में प्रदेश  सतनामी समाज आर पार की लड़ाई लड़ेगा

Post Top Ad