चार माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , आरोपी गिरफ्तार - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 7 July 2020

चार माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , आरोपी गिरफ्तार

कारोबार संदेश खेलन महिलांगे के खास रिपोर्ट गरियाबंद

 छत्तीसगढ़ गरियाबंद क्राइम रिपोर्ट 
चार माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , आरोपी गिरफ्तार • मृतक की पत्नि ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश • मर्ग जांच के समय साक्ष्य छुपाने छत से गिरना बताये थे • पी.एम. रिपोर्ट से मृतक का हत्या होना हुआ था स्पष्ट • लगातार नजर रख टैक्निकल साक्ष्य से पहुंचे आरोपी तक • घटना में प्रयुक्त हुए डंडा को किया गया जप्त दिनांक 14.03.2020 को मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव का शव पाये जाने की रिपोर्ट पर थाना पाण्डुका में मर्ग क्र 0 04/2020 धारा 174 जा 0 फो 0 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया । जांच के दौरान पी 0 एम 0 रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण
Horuicided ( हत्यात्मक प्रकृति ) लेख किये जाने पर मृतक शंभुराम ध्रुव का हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया जाने की संदेह होने पर थाना पाण्डुका में अपराध क्र 0 29/2020 धारा 302 भादवि 0 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान मृतक शंभुराम ध्रुव पिता पुनीत राम ध्रुव के पल्लि उषा ध्रुव के संबंध में गोपनीय रूप से पता किया गया , जिसमें उसका एक थाना राजिम के व्यक्ति से संबंध होना पाया गया । उक्त व्यक्ति नंदलाल निषाद से पुछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया और आरोपी ने बताया कि मृतक की पलि उषा ध्रुव के साथ 04-05 वर्षो से प्रेम संबध रहा है । आरोपी ने बताया कि मृतक की पत्नि उषा ध्रुव के कहने पर उसके मायके टोईयामुड़ा राचरडेरा गया एवं घटना दिनांक 13.03.2020 को रात्रि 11:00 बजे के आसपास मृतक शंभु ध्रुव जो पैरावट के पास सोया हुआ था । सोये हुए शंभु पुव को उसकी पत्नि के साथ मिलकर लकड़ी के डण्डे से पीट - पीटकर मारना बताया । मारने के बाद पैरावट के किनारे ले जाकर पैरा से ढक दिये । आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर लकड़ी के टुण्डे को विधिवत जप्त कर अपराध धारा 302 , 201 , 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया । घटना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा केश डायरी का अध्ययन कर साक्ष्य जुटाने हेतु विवेचक को सुझ दिये । जिससे आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बसंत कुमार बघेल सउनि ० हिमांचल सिंह ध्रुव , सउिन 0 सतऊराम नेताम प्र 0 आर 0 84 मनीश वर्मा , आरक्षक कविन्द्र सिन्हा , जितेन्द्र कुमार , महिला आरक्षक कॅबरा साहू , सैनिक रेखराम साहू की सराहनीय भुमिका रही । गिरफ्तार आरोपी : 01 ) नन्दलाल निषाद पिता स्व ० रामसिंग निषाद उम्र 40 वर्ष साकिन आमापारा राजिम गरियाबंद 02 ) उषा बाई ध्रुव पति स्व 0 शंभुराम ध्रुव उम्र 32 वर्ष साकिन नवापारा थाना गोबरानवापारा जिला रायपुर

Post Top Ad