रिपोर्टर रोशनी कोसले
टिकेश बघेल का खास रिपोर्ट अभनपुर
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज (युवा अभनपुर. आज दिनांक9 जुलाई 2020 को
रायपुर अभनपुर ग्राम सलौनी सतनाम भवन में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जोन स्तरीय बैठक के साथ जोन अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें आठ गांव के युवा शामिल हुवे! साथ ही सभी युवा साथियों को नई जिम्मेदारी के साथ समाज को संगठित करके जुड़कर काम करने की जिम्मेदारी सौंपा गया सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर टिकेंद्र बघेल जी के द्वारा व युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मंडल जी की सहमति से नामों की घोषणा करते हुए समाज के सेवा सत्य निष्ठा व ईमानदारी से करने प्रतिज्ञा श्री बघेल द्वारा दिलाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल ने संगठन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की स्थापना वर्ष 2010 से अब तक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी आमज ने समाज के समक्ष आ एमओ उपलब्धियां प्रस्तुत किया है जिसमे न्यू राजेन्द्र नगर में वातानुकूलित मीटिंग हाल का निर्माण,सतनाम संदेश पत्रिका का प्रकाशन,मड़वा गिरौदपुर में 30 कमरे का सुसज्जित सतनाम धर्मशाला का निर्माण आदि है।जिला रायपुर शहर अध्यक्ष श्री बबलू त्रिवेंद्र ने सामाजिक सेवा पर प्रकाश डालते हुए समाज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों को बताया जिनमे शतरंज प्रतियोगिता,दिल्ली में विशाल पंथी नृत्य का आयोजन कर इतिहास बनाया गया।
युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्री विजय कुर्रे व जिला अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे ने संगठन की शक्ति, कार्य,व बाबा जी के उपदेश पर चलते हुए सामाजिक कार्य करने अपील की। प्रदेश संगठन मंत्री श्री नीलकमल आजाद जी ने युवाओं को व्यवसाय की ओर आगे आने की अपील करते हुए उदाहरण देकर सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री लौटन गिलहरे जी उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ जिला रायपुर ग्रामीण ,जिला महामंत्री अक्षय जोशी जी ,जिला महामंत्री जयवर्धन बघेल जी ,राकेश बघेल जी ,सुजीत डहरिया जी, सुजीत घिदौड़े जी अध्यक्ष नवा रायपुर जोन एवं ग्राम सलौनी के सरपंच ईशु नारंग जी ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनमोहन कुर्रे जी, वरीष्ठ समाज सेवी हेमंत कुर्रे जी, कार्तिक डहरिया ,हीरा रात्रे जी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के बुद्धिजीवी और युवा साथी उपस्थित रहे।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बहुत बहुत शुभकामनायें देते हुए
आशा की किरणों के साथ उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोग मिलकर समाज को शिक्षित, अग्रणी और एक नई दिशा में प्रकाशमय सतनाम का संदेश सृष्टि के अंतिम व्यक्ति तक जरूर पहुंचाएंगे ।


