पुण्यतिथि पर याद किए गए नरसिंह मंडल.. स्व. मंडल जी ने सतनामी समाज को दी नई ऊंचाई... मंत्री डॉ. डहरिया - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 7 June 2020

पुण्यतिथि पर याद किए गए नरसिंह मंडल.. स्व. मंडल जी ने सतनामी समाज को दी नई ऊंचाई... मंत्री डॉ. डहरिया

पुण्यतिथि पर याद किए गए नरसिंह मंडल..
 स्व. मंडल जी ने सतनामी समाज को दी नई ऊंचाई... मंत्री डॉ. डहरिया
 रायपुर/  जीवन भर अविवाहित रहकर सतनामी समाज के लोगों की उन्नति और अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्व  नरसिंह मंडल की रविवार को आठवीं पुण्यतिथि सादगी पूर्वक मनाई गई ,न्यू राजेंद्र नगर स्थित सांस्कृतिक भवन प्रांगण में स्थापित स्व. मंडल जी की आदम कद प्रतिमा पर प्रातः समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका स्मरण किया, इस दौरान "नरसिह मंडल अमर रहे" की जयघोष होती रही..।
 इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया जी ने कहा कि स्व. मंडल जी ने जिस कर्मठ नेतृत्व क्षमता के साथ समाज को नई दिशा देकर ऊंचाइयों तक पहुंचाया है वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे ,आगे हम सभी मिलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे.
 इस दौरान श्री डहरिया ने अकादमी भवन के ऊपर बन रहे अत्याधुनिक "मिनीमाता स्मृति भवन" का निरीक्षण कर अधूरे कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियोंको दिए.
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
 पुण्यतिथि कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, अकादमी के  अध्यक्ष के.पी. खंण्डे, डॉ. जे.आर .सोनी, श्रीमती शकुन डहरिया, डी.एस. पात्रे, अलख राम चतुर्वेदानी ,सुंदर लहरे, सुंदरलाल जोगी (पार्षद), चेतन चंदेल ,जी. आर. वाघमारे, लक्ष्मीकांत गायकवाड, अरुण मंडल ,जितेंद्र मंडल, किरपाराम चतुर्वेदी, लाला पुरेना, पप्पू बघेल, मनीष कोसरिया, घासीदास कोसले, बाबा डहरिया, नंदू मारकंडे, पं. अजोर दास बंजारे ,छगनलाल सोनवानी ,प्रेम बघेल ,  अश्वनी त्रिवेंद्र ,श्रीमती अमरौतिन भतपहरी, शशिबाला सोनकेवरें सहित अनेको लोग उपस्थित थे ...।
सादर सूचनार्थ.. जय सतनाम..
चेतन चंदेल
         (प्रवक्ता ).
कार्यक्रम आयोजन समिति
 गुरु घासीदास साहित्य संस्कृति अकादमी रायपुर
 मो.9111184000

Post Top Ad