पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाये-संयुक्त मोर्चा - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Thursday, 18 June 2020

पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाये-संयुक्त मोर्चा


पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न
8964081105
पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाये-संयुक्त मोर्चा

 धमतरी- हमारी नियुक्ति शिक्षाकर्मी के रूप में क्रमशः 1998, 1999, 2005, 2008, 2012-2018 तक हुई, किंतु हमारे भविष्य की सुरक्षा के लिए शाशन से किसी भी प्रकार की कटौती का कोई प्रावधान नहीं था। संघ के संघर्ष के बदौलत 1 अप्रेल 2012 से सी पी एस कटौती का आदेश जारी हुआ जो हमारे भविष्य अर्थात हमारे बुढ़ापे के सहारा के लिए पर्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा 2004 के बाद से नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन के स्थान पर नई पेंशन योजना लागू किया है जो शेयर मार्केट पर आधारित है जिसकी कोई गारंटी नही है। ऐसी स्थिति में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न विभाग के कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन रेस्टोरेशन यूनाइटेड फ्रन्ट (छव्च्त्न्थ्) का गठन किया गया है। जिसके द्वारा पूरे देश में जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से 21 जून को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अपने घर की दीवाल पर पोस्टर लगाकर अभियान का आगाज किया जावेगा। छ.ग. शिक्षक एसोशियन जिला धमतरी के जिला अध्यक्ष डाॅ.भुषण लाल चन्द्राकर एवं जिला संयोजक प्रदीप कुमार साहू ने राज्य शासन व केन्द्र शासन को अपनी मांगे प्रेस के माध्यम से पहुंचाने के लिए समस्त एनपीएस कर्मचारी व शिक्षक अपने घर के सामने दीवार पर मांग का पोस्टर चिपका कर तथा साथ में सेल्फी फोटो लेकर प्रचार प्रसार करके मजबुती प्रदान करने के लिए अपील किये है। इस हेतु जागरूकता अभियान,पुरानी पेशन योजना की बहाली करने के लिए माननीय युवा प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन से अपनी बात रखते हुए बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन योजना की मांग किये है।

Post Top Ad