मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेहतर से बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश मामला तेलीनसत्ती के श्री हरदेव सिन्हा के इलाज का - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Tuesday, 30 June 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेहतर से बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश मामला तेलीनसत्ती के श्री हरदेव सिन्हा के इलाज का


पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़ का रत्न


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेहतर से बेहतर इलाज करने के दिए निर्देशमामला तेलीनसत्ती के श्री हरदेव सिन्हा के इलाज का

कलेक्टर श्री जे.पी. मौर्य ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को परिजनों का पूरा सहयोग करने दिए निर्देश

धमतरी 30 जून 2020/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धमतरी स्थित तेलीनसत्ती के श्री हरदेव सिन्हा के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रखने और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने भी मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को उनके परिजनों का अस्पताल में इलाज के लिए हरसंभव और आवश्यक सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आज श्री हरदेव सिन्हा के परिजनों से मिलने जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मौर्य भी आज उनके परिजनों से मिलने तेलीनसत्ती जानेवाले हैं। ज्ञात हो कि धमतरी के तेलीनसत्ती निवासी 27 वर्षीय श्री हरदेव सिन्हा द्वारा सोमवार को रायपुर स्थित सिविल लाइन्स इलाके में  पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया गया था। इसके बाद कलेक्टर ने अनुविभागीय धमतरी राजस्व को जांच दंडाधिकारी नियुक्त करते हुए रिपोर्ट तो मांगी ही है, साथ ही उक्त व्यक्ति के इलाज में कोई कमी ना रहे, इसके लिए भी मातहतों को परिजनों से सामंजस्य बनाकर सभी जरूरी सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

Post Top Ad