जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Sunday, 28 June 2020

जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

पिछले 03 माह के दौरान पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा व परेशानियां दी है जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल के कीमतों और लगने वाले उत्पाद शुल्क बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है इन सब के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा दिनांक  29 जून 2020  दिन सोमवार,  समय दोपहर  12:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक,  स्थान - गौशाला मैदान  (बिलाई माता मंदिर के पास) एक दिवसीय धरना आंदोलन एवं भारत गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति के नाम सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा

                     जिसमे सभी विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्षगण, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त प्रकोेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, पार्षद, एल्डरमेन, सरपंच एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजन की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

नोट:- कार्यक्रम के आयोजन में विशेष रुप से ध्यान रखे की विश्वव्यापी महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु लागू देशव्यापी तालाबंदी (लॉक डाउन) फिजिकल दूरी बनाए रखते हुए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना है।

Post Top Ad