शासकीय धान की कस्टम मिलिंग नहीं कर निजी धान के मिलिंग में संलग्न राईस मिलर्स के विरूद्ध कई गई कार्रवाई - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 15 June 2020

शासकीय धान की कस्टम मिलिंग नहीं कर निजी धान के मिलिंग में संलग्न राईस मिलर्स के विरूद्ध कई गई कार्रवाई

शासकीय धान की कस्टम मिलिंग नहीं कर निजी धान के मिलिंग में संलग्न राईस मिलर्स के विरूद्ध कई गई कार्रवाई

धमतरी 15 जून 2020/ कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देश अनुसार जिले में शासकीय धान की कस्टम मिलिंग नहीं कर स्वयं के धान की मिलिंग (फ्री सेल) में संलग्न राईस मिलरों की खाद्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है। इसी कड़ी में नगरी विकासखण्ड के ग्राम देवपुर के सूर्या राईस मिल एवं गढ़डोंगरी के गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज की जांच की गई। जांच में मिलिंग क्षमता के अनुरूप शासकीय धान की कस्टम मिलिंग नहीं करने एवं स्टाॅक में अंतर होने की वजह से छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत सूर्या राईस मिल से 108 क्विंटल 11 किलोग्राम धान, 5 क्विंटल 26 किलोग्राम चावल और श्री गजराज एग्रो इंडस्ट्रीज से 10,520 क्विंटल धान, 600 क्विंटल चावल तथा 500 क्विंटल कनकी की जप्ती की गई। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण को कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। बताया गया है कि प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार अपनी स्थापित क्षमता के अनुसार शासकीय धान की कस्टम मिलिंग नहीं कर निजी धान के मिलिंग (फ्री सेल) में संलग्न राईस मिलर्स के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।  

Post Top Ad