वेतनवृद्धि रोक आदेश को वापस लेने अभनपुर में सौंपा गया ज्ञापन - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Monday, 1 June 2020

वेतनवृद्धि रोक आदेश को वापस लेने अभनपुर में सौंपा गया ज्ञापन

वेतनवृद्धि रोक आदेश को वापस लेने अभनपुर में सौंपा गया ज्ञापन

रिपोर्टर रोशनी कोसले अभनपुर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन अभनपुर के द्वारा प्रांतीय निर्देशानुसार आज दिनांक 01/06/2020 को ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला के मार्गदर्शन में एस डी एम और तहसीलदार अभनपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव,अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग,सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के नाम  वेतनवृद्धि रोकने के आदेश को तत्काल वापस लेने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
*ब्लॉक अध्यक्ष बुद्धेश्वर बघेल ने बताया कि सभी शिक्षक अपना एक दिन का वेतन शासन को पहले ही दे चुके हैं और साथ ही कोविड 19 संकटकाल में सेवाभाव से विभिन्न कार्यों जैसे पढ़ाई तुंहर दुवार योजना अंतर्गत ऑनलाइन पढ़ाई , कोरोना संदिग्ध मरीज खोजने, कोरेन्टीन सेंटर में देखरेख, एयरपोर्ट और रेलवेस्टेशन में बाहर से आने वाले यात्रियों का पंजीयन कोरेन्टीन सेंटर तक ले जाने बसों में भी संलग्न किये गए हैं। उसको बावजूद यदि वार्षिक वेतनवृद्धि जो कि सभी कर्मचारियों का अधिकार है उसे रोका जाना उचित नही है यह कर्मचारी विरोधी निर्णय है। जिससे कर्मचारियों में हताशा व कार्यकुशलता अभिरुचि में भी गिरावट आने की संभावनाएँ हैं अतः उक्त आदेश को वापस लेने का निवेदन ज्ञापन में किया गया है।
इसी दौरान बी आर सी श्री बी आर बघेल जी से मुलाकात कर ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया
इस बीच उपस्थित शिक्षक साथियों को कोविड 19 के संक्रमण के प्रति खुद के बचाव  और अपने आसपास के लोगो मे जागरूकता के लिए भी संदेश दिया गया। इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
ज्ञापन देने के दौरान उपस्थिक शिक्षकों में प्रमुख रूप से मोतीलाल निषाद हेमलाल ध्रुव कन्हैया कंसारी अतुल शर्मा डॉ छन्नूलाल साहू शिवकुमार साहू टेकराम कंवर यशवन्त साहू विनोद साहनी कलेश्वर साहू नीतू बंजारे रेखा जोगी टिकेश्वरी श्रेय उकेश तारक प्रशांत साहू मोहित साहू तुलाराम रात्रे मुकेश गायकवाड़ कोमलचन्द साहू राधेश्याम बंजारे प्रेमलाल कोसरे कलेश्वर साहू रूमलाल साहू राजेन्द्र निषाद ओमप्रकाश बघेल अशोक निषाद रूपेश बंजारे राममिलन सोनवानी सहित अनेक शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Post Top Ad