उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मामले सामने आने पर देवरी पंचायत भवन में 28 जून तक शिविर
स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगी तीन पालियों में
धमतरी 25 जून 2020/ कुरूद विकासखण्ड के ग्राम देवरी में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मामले सामने आए हैं। इसके मद्देनजर पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भखारा से मिली जानकारी के मुताबिक यहां 28 जून तक तीन पालियों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत आर.एच.ओ. श्रीमती धनेश्वरी गंगेल, श्रीमती मंजू साहू और श्री लीलाराम देवांगन की ड्यूटी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लगाई गई है। इसी तरह श्रीमती दिप्ती देवांगन, श्रीमती सीमा पटेल और श्री विवेक प्रकाश साहू की दोपहर दो से रात आठ बजे तक तथा रात आठ से सुबह आठ बजे तक श्री लोकेश सोनवानी एवं श्री तरूण साहू की ड्यूटी लगाई गई है।