जिले से बाहर गए व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने एवं ठहरने के लिए क्वारेंटाईन सेंटर हेतु स्थल चयन कर जानकारी उपलब्ध कराई जाए
कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को दिए निर्देश
पत्रकार कैलाश टाडे छत्तीसगढ़
8964081105
धमतरी, 02 मई 2020/ कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के मद्देनजर जिले से बाहर गए व्यक्तियों की जानकारी एवं ठहरने के लिए क्वारेंटाईन सेंटर हेतु स्थल चयन कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने दिया है। उन्होंने आयुक्त, नगरपालिक निगम धमतरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने ग्राम/नगर पंचायत/नगर निगम के वार्डों में से जो व्यक्ति बाहर अन्य राज्य में हैं और जो स्वेच्छा से वापस आना चाहते हैं, उनकी सूची तत्काल प्राप्त कर दो दिनों के भीतर कलेक्टोरेट में प्रस्तुत करा सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनके आने पर उनके लिए जरूरी व्यवस्था कराई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए पंचायत/ नगरीय निकाय कार्यालय एवं ग्राम/वार्ड में मुनादी कर अथवा लोगों के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
गौरतलब है कि अन्य राज्यों में फंसे लोगों की सूची तैयार करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों को क्वारेंटाईन सेंटरों में रखे जाने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्र एवं विकासखण्ड में स्थल चयन कर लेने के निर्देश दिए हैं, जिसे भविष्य में क्वारेंटाईन सेंटर बनाया जा सके। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि संबंधित एसडीएम एवं सीएमएचडी के मार्गदर्शन में ही स्थल चयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्थल चयन करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखा जाए कि वहां करीब 200 लोगों को क्वारेंटाईन करने की व्यवस्था की जा सके और रिहायशी इलाकों से ज्यादा से ज्यादा दूरी पर हो। कलेक्टर ने स्थल की पूरी जानकारी दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।