नोडल एवं सहयोगी अधिकारी नियुक्तधमतरी जिले से अन्य राज्य में गए व्यक्तियों/श्रमिकों के संबंध में कार्ययोजना बनाने एवं उसके क्रियान्वयन के लिए - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 2 May 2020

नोडल एवं सहयोगी अधिकारी नियुक्तधमतरी जिले से अन्य राज्य में गए व्यक्तियों/श्रमिकों के संबंध में कार्ययोजना बनाने एवं उसके क्रियान्वयन के लिए


नोडल एवं सहयोगी अधिकारी नियुक्त
धमतरी जिले से अन्य राज्य में गए व्यक्तियों/श्रमिकों के संबंध में कार्ययोजना बनाने एवं उसके क्रियान्वयन के लिए
पत्रकार कैलाश टांडे छत्तीसगढ़
धमतरी, 02 मई 2020/ आगामी कुछ दिनों में प्रदेश से अन्य राज्यों में रोजगार की तलाश में गए व्यक्तियों/ श्रमिकों के वापस अपने निवास जिले में आने की संभावना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रजत बंसल ने धमतरी जिले से अन्य राज्य गए व्यक्तियों/श्रमिकों के संबंध में कार्ययोजना बनाने एवं उसके क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी और सहयोगी नियुक्त किया है। इसके तहत नियुक्त अधिकारी अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री दिलीप अग्रवाल से समन्वय स्थापित कर कार्य संपादित करेंगे। इसी तरह नगरपालिक निगम आयुक्त, नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। कलेक्टर श्री बंसल ने डिप्टी कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी और सुश्री अर्पिता पाठक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह सहायक श्रम पदाधिकारी श्री अजय हेमंत देशमुख, ई-जिला प्रबंधक श्री शब्बीर हुसैन और जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू सहयोगी अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

Post Top Ad