कसावाही में गलघोंटु एवं एक टंगिया रोग का किया गया टीकाकरण - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Friday, 22 May 2020

कसावाही में गलघोंटु एवं एक टंगिया रोग का किया गया टीकाकरण


कसावाही में गलघोंटु एवं एक टंगिया रोग का किया गया टीकाकरण

जिले में 15 मई से 15 जून तक सघन गलघोंटू एवं एक टंगिया रोग टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में आज इसी कड़ी में धमतरी विकासखण्ड के गौठान ग्राम कसावाही में पशु चिकित्सा सेवाएं के अमला द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ. महेश सिंह बघेल से मिली जानकारी के मुताबिक शिविर में 290 पशुओं को गलघोंटु एवं 174 पशुओं को एक टंगिया रोग के बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्हें पहचान के लिए टैगिंग किया गया। ज्ञात हो कि गलघोंटु एवं एक टंगिया संक्रामक बीमारी है, जिससे प्रभावित पशुओं की उत्पादन क्षमता कम हो जाती है।
         इस मौके पर गौठान समिति के सदस्य, पशु सखियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में पैरा यूरिया उपचार का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही धान पैरा के यूरिया उपचार की विधि एवं उपचारित पैरा के लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया है कि सादा पैरा कड़ा एवं स्वादहीन होता है, उसमें प्रोटीन एवं ऊर्जा की मात्रा क्रमशः शून्य एवं 40 प्रतिशत होती है, जबकि उपचारित करने के बाद पैरा नरम, स्वादिष्ट एवं सुपाच्य हो जाता है तथा उसमें प्रोटीन एवं ऊर्जा की मात्रा बढ़़कर 4 एवं 56 प्रतिशत हो जाती है। उपचारित पैरा खिलाने से पशुओं के शारीरिक एवं उत्पादन क्षमता में वृद्वि होता है।  इस मौके पर जिला पशु चिकित्सालय धमतरी के डाॅ. मयंक पटेल, डाॅ. एस.के.कुर्रे, डाॅ. जी.डी.कौशल, श्री एस.आर.नेताम, श्री अंगद साहू सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Post Top Ad