रिपोर्टर रोशनी कोसले अभनपुर आमेर
छत्तीसगढ़ रायपुर अभनपुर.छत्तीसगढ़ महतारी के दुलरुवा बेटा,जन नायक,राजनेता,कुशल प्रशासक,सपनों के सौदागर ,गरीबों के मसीहा,छत्तीसगगढ़ रत्न, छत्तीसगढ़ के अंबेडकर,छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी जी का निधन से हमें गहरा दुःख हुआ है।यह छत्तीसगढ़ के लिए अपूर्णीय क्षति है।लाखों आत्मा के बीच कोई एक ऐसा महान आत्मा का उदय होता है।
जोगिसार गांव में गरीब परिवार में जन्मे जोगी जी, गांव में तमाम असुविधा के बावजूद पूरे देश मे अपनी बुद्धि और विवेक से लोहा मनवाने वाले असल छत्तीसगढ़िया सपूत थे। जीवनपर्यंत छत्तीसगढ़ के गरीबों के प्रतिसहनुभूति रखने वाले जनता के बीच पहुंचकर सुख-दुःख बाँटने वाले एक प्रशासक के रूप में चौपाल लगाकर फिर एक जननायक के रूप में उसी तरह लोगों से सीधे तौर पर जुड़े रहे।
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी जी का निधन छत्तीसगढ़ के एक अनमोल रत्न के खोने जैसा है।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी(भोपाल) में चयनित हुए,फिर रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन का कार्य करते हुए यूपीएसी में चयनित होकर आईपीएस बने दोबारा परीक्षा देकर अंडर टेन में यूपीएसी में सेलेक्ट होकर आईएएस बने!!
1986 में नौकरी से इस्तीफा देकर तात्कालिक प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के आह्वान पर जोगी जी राजनीति में सक्रिय हुए, और सन 2000 में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री जैसे सर्वोच्च पद पर सुशोभित हुए।
जोगी जी जिस परिवेश से आये थे, लोग उस परिवेश से इतने लंबे सफर के सपने देखने से भी डरते हैं,
जोगी जी ने निम्न और मध्यम वर्ग के लोगो को सपने देखने की उड़ान भरने की हिम्मत दी,वे सच्चे मायने में सपनों के सौदागर थे।
2004 के भीषण सड़क हादसे के बाद जब उनकी पूरी स्पाइनल कॉर्ड क्षतिग्रस्त हो गयी, तब न्यूयॉर्क के डॉक्टरों ने भी उनकी जिंदगी 2 से 3 साल घोषित कर दी थी।
लेकिन ये उस अजातशत्रु की भांति मृत्यु को भी परास्त कर व्हील चेयर में 16 साल गुजार दिए, लेकिन उनकी सक्रियता में एक प्रतिशत की भी कमी नही हुयी,दृढ संकल्प के धनी इस प्रणेता ने कभी अपनी हार न मानी और अपने काबिलियत को साबित किया।
इस विषम परिस्थितियों में प्रदेश को अभी जोगी जी के मार्गदर्शन की बहुत जरूरत थी!
हम सब विधि के विधान के सामने नत मस्तक हैं।
आप की शायरी हमेसा याद रहेगी
शीशे का बदन था,पहाड़ो का सफर था
आपके बीच फिर लौट आया हूँ,
आपक़ी दुआओ का असर था..
ब्लाक कांग्रेस कमेटी व प्रगतिशील छग सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री टिकेन्द्र बघेल,महामंत्री श्री फतीस साहू,naui अध्यक्ष श्री जयवर्धन बघेल,अनु.जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री पन्ना नवरंगे,जनपद उपाध्यक्ष श्री राज कुमार बारले ने सवेंदना व्यक्त करते हुये कहा कि आप सदैव हमारे यादों में ,विचारों में जिंदा रहेंगे।ईश्वर से कामना है, माटी के इस लाल को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार जनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अभनपुर परिवार व प्रगतिशील छ.ग.सतनामी समाज इकाई अभनपुर शोक-संवेदना प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है।