सिहावा विधायक ने शोक संतप्त परिवार से किया मुलाकात
पार्षद के निधन पर विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने किया शोक व्यक्त
मगरलोड - नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मुकेश कुमार साहू के आकस्मिक निधन होने पर सिहावा विधायक मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने मृत आत्मा को शांति प्रदान करने व शोकाकुल परिवार को दुख* *की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने भगवान से प्रार्थना कर उनके पत्नी श्रीमती नेमा साहू पुत्र दीपचंद सुपुत्री कुसुमलता भाई ईश्वर वीरेंद्र परिवार के सदस्यों से मिला उन्होंने कहा कि नौजवानों की आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र व समाज के लोगों को काफी क्षति पहुंची है उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया और जो भी सहयोग हो सके करने की बात कही उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष* *नीतू खिलावन साहू विधायक प्रतिनिधि सुरेश साहू एल्डरमैन टोमन लाल सिन्हा उपस्थित रहे