सरकार किसानों के अंन्तर की राशि अतिशीघ्र प्रदान करे----भवानी यादव
पत्रकार कैलाश टांडे
-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किये गये वादे को पूरा करने मे टाल मटोल कर रही है, प्रदेश के कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे का ब्यान आता है कि हम किसानो के अंतर की राशि के लिए राजीव गांधी न्याय योजना के तहत विधान सभा के विशेष सत्र में 5100 करोड़ का बजट स्वीकृति प्रदान किया है?लेकिन ना जाने सरकार की मंशा क्या है कभी कहते हैं 3अप्रैल को तो कभी 1 मई अब बोल रहे हैं कि अतिशीघ्र किसानों के खाते में 685 रूपये ट्रांसफर कर दिया जायेगा ना जाने ये सरकार हाथ में गंगा जल लेकर कितना झूठ बोल रही है ।श्री यादव ने कहा कि ये सरकार सत्ता में आने के लिए किसानों को मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आ गई है और किसानों से किये वादे 60 वर्ष पुर्ण होने वाले सभी किसानों को पेंशन, स्व-सहायता समूह का कर्जा माफ,बेरोजगार युवको को 2500 रूपये सहित कई लोक लुभावन घोषणा कर सत्ता हासिल तो कर लिया है ।भवानी यादव ने सरकार से मांग करतीं हैं कि चुनाव पूर्व किये सभी घोषणाओ को अतिशीघ्र पूरा कर किसान हितैषी सरकार का परिचय दे