कोर्रा में बने क्वारंटाईन सेंटर में नियमों का नही हो रहा पालन , सचिव 6 दिन में एक दिन बस किये निरीक्षण ,लगातार कलेक्टर के आदेश के बाद भी नही बरती जा रही सावधानियां - chhattisgarhkaratan

chhattisgarhkaratan

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ रत्न

Home Top Ad

Post Top Ad

Popular Posts

Saturday, 23 May 2020

कोर्रा में बने क्वारंटाईन सेंटर में नियमों का नही हो रहा पालन , सचिव 6 दिन में एक दिन बस किये निरीक्षण ,लगातार कलेक्टर के आदेश के बाद भी नही बरती जा रही सावधानियां

रिपोर्ट-राजेश रात्रे /धमतरी
मो. नं.7987631719

  कोर्रा में बने क्वारंटाईन सेंटर में नियमों का नही हो रहा पालन , सचिव 6 दिन में एक दिन बस किये निरीक्षण ,लगातार कलेक्टर के आदेश के बाद भी नही बरती जा रही सावधानियां
छत्तीसगढ़ / धमतरी कोरोना वायरस (कोविद-19) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए अन्य राज्यों से जिले में वापस आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटाईन सेंटर में रखा जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। क्वारंटाईन सेंटर में संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रजत बंसल ने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। इसके तहत क्वारंटाईन सेंटर में रहने वाले व्यक्तियों को फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखने, मास्क लगाने, हाथ धुलाई एवं अनिवार्य रूप से परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई है। दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत जिले में धारा 144 प्रभावशील है। इसके मद्देनजर क्वारंटाईन सेंटर के बैरिकेटिंग एवं चूनालाइन के बाहर जाने, रिश्तेदार एवं बाहरी व्यक्तियों से भोजन, नाश्ता मंगाना एवं उपयोग करना, सेंटर में नशापान करना एवं ताश खेलने की मनाही है।
वही ग्राम पंचायत कोर्रा में 6 दिन पूर्व बालोद और रायपुर जिले से 2 व्यक्तियों आये थे जिन्हें स्कूल भवन में रखा गया है जहां नियमो का उलंघन किया जा रहा जिसमे गेट में चस्पा भी नही लगाया गया है और बाहरी व्यक्ति अंदर जा रहे है सूचना यह भी मिली है कि क्वारंटाईन में रह रहे युवक भी बाहर गांव में घूमते दिखाई दिए है , ग्राम पंचायत सचिव द्वारा 6 दिनों में सिर्फ एक दिन ही निरीक्षण किया गया ।

Post Top Ad